गलती से PAK पहुंची गीता लौटेगी भारत
कराची. बॉर्डर क्रॉस कर गलती से पाकिस्तान गई मूक-बधिर (डीफ-म्यूट) भारतीय लड़की गीता ने अपनी फैमिली की पहचान कर ली है। उसकी फैमिली बिहार की रहने वाली है। इस बीच, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गीता को भारत लाए जाने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा,”गीता को जल्द ही भारत लाया जाएगा। हमने उसकी फैमिली की पहचान कर ली है। डीएनए टेस्ट होने के बाद गीता को फैमिली को सौंपा जाएगा।” जानकारी के मुताबिक गीता ने अपने पिता, सौतेली मां और भाई-बहनों को पहचान लिया है। इस्लामाबाद स्थित इंडियन हाई कमीशन ने कराची में एक फाउंडेशन के पास रह रही गीता की फोटो भेजी थी।
* गीता 14 साल से पाकिस्तान में है। गलती से सीमा पार करने के बाद उसे पाकिस्तान के पंजाब में रेंजर्स ने पकड़ा था।
* रेंजर्स 14 साल पहले उसे लाहौर के ईदी फाउंडेशन में ले गए थे। बाद में कराची में इसी संगठन के एक शेल्टर होम में उसे भेज दिया गया।
* कराची में ‘मदर ऑफ पाकिस्तान’ के नाम से मशहूर बिलकिस ईदी ने इस लड़की का नाम गीता रखा।
* फाउंडेशन के फैसल ईदी ने कहा था, ‘‘सालों से हम उसके परिवार या उसके शहर के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह लौट सके।”
* गीता के पाकिस्तान में होने की खबर उस वक्त आई थी, जब इस साल जुलाई में बॉलीवुड फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर सलमान खान एक ऐसी ही बच्ची को पाकिस्तान छोड़ कर आते हैं। मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा चली थी कि क्या गीता को भी बजरंगी भाईजान मिलेगा? (गीता के सामने आने की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
* मीडिया में गीता की खबर आने के बाद भारत सरकार ने इसका नोटिस लिया था। विदेश मंत्रालय के आदेश पर इस्लामाबाद में इंडियन हाई कमीशन के अफसर गीता से मिलने कराची गए थे।
* विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पर्सनल लेवल पर यह मामला अपने हाथ में लिया था। उन्होंने गीता की वापसी कराने को लेकर कई ट्वीट किए थे। @AnsarBurney ने ट्वीट किया था, ‘‘@SushmaSwaraj भारत से पाकिस्तान में आई एक भारतीय लड़की की फैमिली को खोजने में मदद करें।” इसी ट्वीट के जवाब में सुषमा ने कहा था- ‘‘@AnsarBurney मैंने पाकिस्तान में इंडियन हाई कमिश्नर डॉ. टीसीए राघवन से बात की है। उन्हें कराची जाने के लिए कहा है, जहां वे उस लड़की से मिलेंगे।”
* ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर सलमान खान ने भी गीता को भारत लाने की बात की थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि हम गीता को तभी भारत लाएं, जब उसे यहां बेहतर जिंदगी दे पाएं।
About The Author
Related posts
Leave a Comment
You must be logged in to post a comment.